के, में, ने, को, से

के, में, ने, को, से (का प्रयोग कीजिये)

"कोको की माँ ने कल दुकान से एक फूलदान खरीदा था।"

व्याकरण : इस वाक्य में कुछ शब्दों के नीचे रेखा खिंची है। इन्हें पोस्टपोज़िशन (postposition) कहते हैं। पोस्टपोज़िशन अंग्रेज़ी के प्रेपोज़िशन (preposition) जैसे ही होते है। वे वाक्य में शब्दों का आपस में संबंध बताते हैं।

नोट : यहाँ एक मज़ेदार किताब ‘अनारको के आठ दिन’ का एक अंश दिया गया है। उसके खाली स्थानों में इस प्रकार के सही शब्द रखकर पढ़ो।

अनारको का सपना

अनारको एक लड़की है। घर  …………….  लोग उसे अन्नो कहते हैं। अन्नो नाम छोटा है। इससे उस पर हुक्म चलाना आसान होता है। अन्नो, पानी ले आ। अन्नो धूप ……………. मत जा। अन्नो बाहर अँधेरा है। अन्नो कहीं मत जा। अन्नो बाहर मत खेल। अन्नो, बारिश …………….   मत भीगना। 

जब कोई बाहर  वाला घर  …………….   आता है तो घर वाले कहते हैं - ये हमारी अनारको है। प्यार …………….  हम इसे अन्नो कहते हैं।

प्यार 'हुँ-ह-ह!

अनारको आज सुबह सोकर उठी तो हॉफ रही थी। रात  …………….  अनारको   ……………. सपने …………….   बहुत बारिश हुई। अनारको …………….  याद किया और उसे लगा, आज …………….  सपने …………….   जितनी बारिश हुई उतनी तो पहले के सपनों  …………….  कभी नहीं हुई। कभी नहीं। जमके बारिश हुई थी। अनारको आज सपने  ……………. जमकर भीगी थी। खूब उछली थी, कूदी थी, चारों तरफ पानी छिटकाया था। खूब - खूब भीगी थी।

स्रोत : NCERT

Rewrite by Dr. Manish Patel