
ताजमहल : दुनिया की एक बेमिसाल इमारत
ताजमहल दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत इमारतों में से एक है। यह भारत के आगरा शहर में स्थित है। यह दिल्ली के पास है। आगरा दिल्ली से लगभग 240 किलोमीटर दूर है। ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। शाहजहाँ एक मुग़ल बादशाह था। शाहजहाँ का शासनकाल 1628 से 1658 ईस्वी तक था। शाहजहाँ की पत्नी का नाम मुमताज़ महल था। वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। मुमताज़ महल की मृत्यु 1631 में हुयी। शाहजहाँ ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल एक स्मारक और मक़बरा है।
ताजमहल यमुना नदी के तट पर स्थित है। इसके आस-पास बाग़ीचे और तालाब हैं। यह इमारत एक वर्गाकार संगमरमर के आधार पर बनी हुई है। ताजमहल की ऊँचाई 108 फीट (33 मीटर) है। इसके केंद्र के ऊपर एक प्याज के आकार का गुंबद है। यह शुद्ध सफेद संगमरमर से बना है। संगमरमर में स्थापित विभिन्न रंगों के रत्न भी हैं। इनमें लैपिस लाजुली, जेड, क्रिस्टल, फ़िरोज़ा और नीलम शामिल हैं।
ताजमहल के अंदर एक बड़ा कमरा है। इसमें शाहजहाँ और उसकी पत्नी मुमताज़ महल के स्मारक हैं। स्मारकों के चारों ओर एक नक्काशीदार संगमरमर की स्क्रीन है। यहाँ शाहजहाँ और उसकी पत्नी की वास्तविक कब्रें हैं।
ताजमहल एक विश्व धरोहर मक़बरा है। यह मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। यह फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी स्थापत्य शैली का एक अनोखा सम्मिलन है। ताजमहल की प्रशंसा दुनियाभर में की जाती है। इसे अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया है । ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। ताजमहल का निर्माण सन् 1648 के आसपास पूरा हुआ था। ताजमहल के आर्किटेक्ट का नाम उस्ताद अहमद लाहौरी हैं।
-मनीष पटेल