भारत का भूगोल

भारत एक बहुत बड़ा देश है। भारत के उत्तर में हिमालय की ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ हैं। भारत के पश्चिम में अरब सागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। और, दक्षिण में हिन्द महासागर है। भारतीय प्रायद्वीप तीन ओर समुद्र के पानी से घिरा है।
भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। भारत उत्तर में लद्दाख़ से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक है। लद्दाख़ से कन्याकुमारी तक की लम्बाई लगभग 3,200  किलोमीटर है। भारत पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक है। अरुणाचल प्रदेश से कच्छ तक की चौड़ाई लगभग 2,900 किलोमीटर है। भारत में ऊँचे-ऊँचे पर्वत हैं। भारत में बहुत बड़ा मरुस्थल है। भारत के पास बहुत बड़ा मैदान है। भारत में पठार हैं। भारत का तटीय इलाक़ा बहुत बड़ा है। भारत के पास कई द्वीप समूह हैं। ये सब भारत की विभिन्नता को बताते हैं। 
भारत में कई तरह के जलवायु हैं। यहाँ बहुत प्रकार के पेड़-पौधे हैं। भारत में बहुत तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। इसके आलावा, भारत में भाषा एवं संस्कृति में भी बहुत भिन्नता है। इसके बावजूद, भारतीय लोगों में एकता है। यह एकता हमारी परम्पराओं में दिखाई पड़ती है। यही कारण है कि, हम एक राष्ट्र में बँधे हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की आबादी 120 करोड़ है। लेकिन, अभी भारत की आबादी 140 करोड़ के आस-पास है। यह चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।

***

नोट : यह लेख भारत की भौगोलिक स्थिति को बताने के लिए है।

 
-मनीष पटेल
नयी दिल्ली, 01 जुलाई, 2022

Indus Hindi