क्योटो में आपका स्वागत है


क्योटो जापान में है। यह बहुत पुराना शहर है। पहले, यह जापान की राजधानी थी। 19वीं सदी में, टोक्यो जापान की राजधानी बनी। क्योटो में 1.45 मिलियन लोग रहते हैं। यहाँ हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। वे इस शहर के पुराने मंदिरों और उद्यानों को देखना चाहते हैं। वे स्थानीय खाना खाना चाहते हैं।
2019 में क्योटो में 50 मिलियन पर्यटक आये थे। बहुत सारी कारें सड़कों पर दौड़ती थी। हर जगह बहुत सारे पर्यटक होते थे। कुछ पर्यटक नियमों का पालन नहीं करते थे। स्थानीय लोग इससे खुश नहीं थे। 
2019 के बाद, सब कुछ बदल गया। कोरोना वायरस आया। फिर, जापान में विदेशी पर्यटकों के न आने से क्योटो बहुत शांत हो गया। लेकिन, अब पर्यटक फिर से जापान जा सकते हैं। दुर्भाग्य से, अब केवल 10% से 30% पर्यटक ही आते हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि, और पर्यटक आयें। तो, जिन पर्यटकों से क्योटो के लोग कभी परेशान थे अब उनके आने की राह देख रहे हैं।

 

Glossary:
राजधानी - Capital, पर्यटक - Tourist, मंदिर – Temple, उद्यान - Garden, स्थानीय - Local, नियम - Rules, पालन करना – To follow, विदेशी - Foreign, शांत - Quiet, केवल - Only, परेशान - Worried.
Pronunciation:
क्योटो (Kyoto) / जापान (Japan) / टोक्यो (Tokyo) /  मिलियन (Million) / लाखों (Millions) / कोरोना वायरस (Corona virus). These words came in Hindi through English.
Phrases:
दुर्भाग्य से – Unfortunately / X की राह  देखना – to wait someone.

Grammar:
Do you know? : होना (to be) and जाना (to go) are verbs. Intrestingelly one can you both verb togathe which we say compound verb. Example: क्योटो बहुत शांत हो गया 

Interesting fact:
खाना is noun and verb both. You can say : मुझे खाना खाना है. Which means; I want to eat food. Isn’t it interesting?