
क्योटो में आपका स्वागत है
क्योटो एक हजार से अधिक वर्षों तक जापान की राजधानी थी। यह 19वीं शताब्दी में बदल गया। अब जापान की राजधानी टोक्यो है। लेकिन, क्योटो जापान के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। इस शहर की आबादी 1.45 मिलियन है।
क्योटो के पुराने मंदिरों और बगीचों को देखने के लिए हर साल यहाँ लाखों पर्यटक आते थे। वे यहाँ के खाने का स्वाद चखने के लिए बेक़रार रहते थे। 2019 में, 50 मिलियन पर्यटक इस शहर में आये। शहर पर्यटकों से भरा रहता था। यहाँ की सड़के करों से भरी रहती थी। इसके अलावा, पर्यटक अक्सर नियमों और जापानी शिष्टाचार का पालन नहीं करते थे। स्थानीय लोग इससे परेशान रहते थे। वे इसकी शिकायत प्रशासन से करते थे।
2019 में, कोरोना महामारी आयी। और, यह शहर अचानक से बहुत शांत हो गया। स्थानीय व्यवसाय संकट से जूझने लगे। अब जापान फिर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। लेकिन, अब यहाँ केवल 10% से 30% लोग ही आते हैं। स्थानीय लोगों की इच्छा है कि अधिक से अधिक पर्यटक आयें।
Glossary:
हजार – Thousand, राजधानी - Capital, शताब्दी – Century, महत्वपूर्ण- Important, आबादी- Population, , मंदिर – Temple, बगीचा – Garden, लाखों - Millions, पर्यटक – Tourist, स्वाद – Taste, चखना – to taste (v.), बेक़रार- Desperate, शिष्टाचार – Manner/Etiquette, स्थानीय - Local, परेशान – Worried, शिकायत – Complaint, प्रशासन- Administration, महामारी – Epidemic, अचानक – Suddenly, व्यवसाय – Business, संकट – Crisis, इच्छा - Desire.
Pronunciation:
क्योटो (Kyoto) / जापान (Japan) / टोक्यो (Tokyo) / मिलियन (Million) / कोरोना (Corona). These words came in Hindi through English.
Phrases:
इसके अलावा - In spite of / से जूझना – to struggle with something
Grammar:
Do you know? : होना (to be) and जाना (to go) are verbs. Intrestingelly one can you both verb togathe which we say compound verb. Example: क्योटो बहुत शांत हो गया ।
Interesting fact:
खाना is noun and verb both. You can say : मुझे खाना खाना है. Which means; I want to eat food. Isn’t it interesting?