नॉन-स्टिक के ज़माने में हम भूल गए कि दादी की रसोई में जो काली, भारी कड़ाई थी; वही असल में सबसे बेहतर थी। वह कड़ाई थी कास्ट आयरन की।
कास्ट आयरन की कड़ाई लोहे को पिघलाकर बनाई जाती है। यह मोटी होती है, गर्मी को रोककर रखती है और खाने में एक अलग ही खुशबू और स्वाद भरती है जो नॉन-स्टिक कभी नहीं दे सकती।
"इसमें बनी एक साधारण दाल भी, किसी रेस्टोरेंट जैसी लगती है।"
सबसे बड़ी बात; यह सेहत के लिए फायदेमंद है। जब खाना इसमें पकता है, तो थोड़ा-थोड़ा लोहा खाने में मिलता है; और यही हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ज़रूरी है।
और टिकाऊपन? एक अच्छी कास्ट आयरन कड़ाई पीढ़ियों तक चलती है। ना कोटिंग उखड़ती है, ना जल्दी खराब होती है।
देखभाल; बस इतना काफी है
- धोने के बाद तुरंत सुखाएँ- पानी रुका तो ज़ंग लग सकती है
- हर बार इस्तेमाल के बाद हल्का तेल लगा दें
- साबुन कम से कम उपयोग करें- सिर्फ गर्म पानी काफी है
- खट्टी चीज़ें (जैसे इमली, टमाटर) ज़्यादा देर न रखें इसमें
पकोड़े हों, पालक पनीर हो, या दाल तड़का- कास्ट आयरन की कड़ाई में सब कुछ एक अलग ही अंदाज़ में पकता है। यह सिर्फ बर्तन नहीं है, एक अनुभव है।
अगर आपकी रसोई में यह अभी तक नहीं है; तो यह सही वक्त है।
Reference:
Amazon पर देखें → और ख़रीदें