वेनिस देखने के लिए पर्यटकों को देने होंगे पैसे


वेनिस इटली का एक प्रमुख शहर है। यह एक छोटा सा शहर है। यह 118 छोटे-छोटे द्वीपों के समूह से बना है। यह इटली का सांस्कृतिक एवं व्यापारिक केंद्र है। इस शहर को हर दिन 30,000 से अधिक लोग देखने आते हैं। पिछले साल, 5 मिलियन से अधिक पर्यटक वेनिस आये थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, अब यहाँ आने वाले पर्यटक काफ़ी बदल गए हैं। वे शहर को जानना नहीं चाहते हैं। यहाँ अधिकतर लोग कुछ घंटों के लिए ही रुकते हैं। वे वेनिस को महसूस नहीं करते हैं। वे नियमों का पालन नहीं करते हैं। वे खाड़ी (लैगून) में तैरते हैं। वे स्मारकों पर पिकनिक मानते हैं। और, चले जाते हैं। 

यहाँ के अधिकारी इस स्थिति को बदलना चाहते हैं। अब, जनवरी 2023 के बाद से लोगों के वेनिस के केंद्र में जाने के लिए पैसे देने होंगे। प्लास्टिक की चीज़ें महँगी बिकेंगी। 
अधिकारी चाहते हैं कि, स्थानीय कलाकार अपने सामान बेचें।

Glossary:
प्रमुख - Chief, शहर  - City, छोटा – Small, द्वीप - Island, समूह- Group, सांस्कृतिक - Cultural, व्यापारिक  - Commercial, केंद्र - Center, पर्यटक - Tourist, स्थानीय - Local, अधिकतर - Mostly, महसूस करना - To feel, नियम - Rule, पालन करना - to adhere, खाड़ी - Lagoon, स्मारक - Monument, अधिकारी - Officer, स्थिति - Situation, बदलना -to change, कलाकार - Artist.

Pronunciation:
वेनिस (Venice) / इटली (Italy) / मिलियन (Million) / पिकनिक (Picnic) / प्लास्टिक (Plastic). These are came in Hindi through English.
काफ़ी (Enough) - Arabic origin word came via urdu in Hindi.

Grammar:
Did you know? : ही participle in Hindi is equivalent to 'just', 'only' in English. ही expresses the idea of exclusiveness. Example: मैं कुछ घंटे ही रुका। / I only stayed for a few hours.

Interesting fact:
Venice is built on a group of 118 small islands that are separated by canals and linked by over 400 bridges.