यूरोप की आख़िरी सबसे ख़ूबसूरत नदी


वोजोसा एक नदी है। यह यूरोप में बहती है। इस नदी की लम्बाई 270 किलोमीटर है। यह ग्रीस और अल्बानिया से बहते हुए एड्रियाटिक सागर में मिल जाती है। यह यूरोप की अंतिम मुक्त बहने वाली नदी है। इस नदी पर कोई बांध या पावर स्टेशन नहीं हैं। कुछ कम्पनियाँ नदी पर बाँध बनाना चाहती हैं। वे अल्बानियाई अधिकारियों के संपर्क में हैं। वे वोजोसा और उसकी सहायक नदियों पर 45 पावर स्टेशन बनाना चाहते हैं। पर्यावरण से जुड़े संगठन इस योजना से सहमत नहीं हैं। वे नदी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं।
साथ ही, एक कंपनी इस नदी के ऊपर एक राष्ट्रीय उद्यान बनाना चाहती है। अल्बानिया के अधिकारी इस योजना से सहमत हैं।
पर्यावरण संगठनों का कहना है कि, नदी में पानी कम होता जा रहा है। उनका मानना है कि, लोगों को बिजली बनाने के दूसरे तरीक़ों के बारे में सोचना चाहिये।

Vocabulary:
अंतिम - Last, मुक्त – Free, बांध - Dam, अधिकारियों- Officers, संपर्क – Contact, सहायक नदी - Tributarie, पर्यावरण -Environment, संगठन - Organization, योजना - Plan, सहमत - Agree, छेड़छाड़ करना - to handle, उद्यान - Garden. 

Pronunciation:
Vjosa is a Albanian-Greek river which is pronounced as वोजोसा in Hindi. 

Grammar:
चाहना is a verb that means “to want/wish”, it behaves like any regular verb and is conjugated regularly in all the tenses and moods. It is mainly used as a modal verb, which means it usually goes with another verb, for instance “want to think”, “want to do”. 

Interesting fact:
Albania’s Vjosa River is closer to protected status after the government signed a Memorandum of Understanding.